
दुखद खबरः 18 दिन पहले कनाडा गई बरनाला की युवती की हार्ट अटैक से मौत
मृतका मनप्रीत कौर के पिता केवल सिंह ने जानकारी देते बताया कि उन्हें देर रात करीब 3 बजे कनाडा के डाक्टरों का फोन आया कि उनकी बेटी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जिस सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मृतका के पिता ने पंजाब तथा केंद्र सरकार से अपील की कि है सरकार जल्द से जल्द बेटी का शव भारत लाने में मदद करे।







