Tag: दीप सिद्धू की बनाई वीडियो में आए नजर

  • पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर घिरे विवादों में, दीप सिद्धू की बनाई वीडियो में आए नजर

    You are currently viewing पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर घिरे विवादों में, दीप सिद्धू की बनाई वीडियो में आए नजर

    Punjab Transport Minister Laljit Singh Bhullar in controversy, appeared in a video made by Deep Sidhu

    पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर घिरे विवादों में, दीप सिद्धू की बनाई वीडियो में आए नजर

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। दरअसल पिछले साल 26 जनवरी को लाल किला पर हुई हिंसा में मंत्री लालजीत भुल्लर के शामिल होने का वीडियो भी सामने आया है। लालकिला हिंसा के दौरान दीप सिद्धू द्वारा बनाए गए वीडियो में लालजीत भुल्लर नजर आ रहे हैं। इस दिन लाल किले पर तिरंगे की जगह किसान आंदोलन में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने केसरी झंडा फहराया था।

    जिसके बाद दीप सिद्धू समेत कई युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान से जवाब मांगा है। हालांकि अभी इस पर मंत्री की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    जिक्रयोग्य है कि सुखपाल खैहरा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को एक वीडियो ट्वीट कर पूछा कि वह स्पष्ट करें कि क्या उनके ट्रांसपोर्ट मंत्री लाल किले पर केसरी निशान साहिब को फहराने में दीप सिद्धू के साथ शामिल थे या नहीं। फिलहाल इस संबंध में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    बता दें कि इससे पहले ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर स्टंट करते हुए नजर आ चुके हैं। जिसमें वह कार के रूफ से बाहर निकले हुए हैं जबकि गनमैन दरवाजों पर लटके हुए हैं। हालांकि बाद में उन्होंने पल्ला झाड़ लिया कि वीडियो उनकी विधायक के तौर पर चुनाव जीतने के समय का है। उनके साथ सिक्योरिटी देख विरोधियों ने उनकी सफाई पर भी सवाल खड़े किए थे।