Tag: दर्दनाक हादसा: वैसाखी मनाने श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला- 7 की हुई मौत

  • दर्दनाक हादसा: वैसाखी मनाने श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला- 7 की हुई मौत

     दर्दनाक हादसा: वैसाखी मनाने श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला- 7 की हुई मौत

     

    गढ़शंकर : गढ़शंकर में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्री गुरु रविदास जी के पवित्र स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में वैशाखी मनाने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा खुरालगढ़ मार्ग पर हुआ।

    जानकारी के अनुसार वैसाखी के मौके पर संगत श्री खुरालगढ़ साहिब से चरणछोह गंगा पैदल दर्शन करने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया जहां 3 और लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतकों में राहुल (25), सुदेश पाल (48), रमो (15), गीता देवी (40), उन्नति (16) शामिल हैं। सभी मुजफ्फरनगर, यूपी और जिंदलपुर भादसों के रहने वाले हैं। 2 अन्य मरने वालों में संतोष देवी (50), अंगुरी देवी (62) दोनों निवासी यमुनानगर, हरियाणा शामिल हैं।