Tag: तो लाश को देख उड़ गए सब के होश

  • खाली पड़े प्लाट से आ रही  बदबू का पीछा करते कुछ अंदर गए लोग, तो लाश को देख उड़ गए सब के होश,सीसीटीवी जांच में जुटी पुलिस…

    खाली पड़े प्लाट से आ रही  बदबू का पीछा करते कुछ अंदर गए लोग, तो लाश को देख उड़ गए सब के होश,सीसीटीवी जांच में जुटी पुलिस…

    Mbd web news जालंधर (शर्मा) : जालंधर के पठानकोट रोड पर स्थित हरगोविंद नगर के पास बने एक खाली प्लाट में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

    दरअसल कुछ लोग वहां से निकल रहे थे। जब वह प्लाट के पास पहुंचे तो उनको बदबू आई जब उन्होंने अंदर जाकर देखा। तो सब के होश उड़ गए। वहां पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी।
    लोगो ने लाश को देख तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

    जिसके बाद लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डेड हाउस में रखवा दिया है।

    पुलिस वहां आसपास लगे cctv कैमरों को खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि इसे कोई यहां फैंक कर गया है। या इसकी वैसे ही मौत हो गई है।