Tag: तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या 7

  • तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हजार के पार पहुंची …

    तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हजार के पार पहुंची …

     

     

    अंकारा/दमिश्क : तुर्की और सीरिया में सोमवार को आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,383 हो गयी है। यहां काम कर रहे बचाव दलों और प्रशासन ने यह जानकारी दी।

    तुर्की की समाचार एजेन्सी ने अनादोलु ने गुरुवार को आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण का हवाला देते हुए बताया कि विनाशकारी भूकंप के कारण तुर्की में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 12,391 तक पहुंच गई है।

    इसी तरह सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में कम से कम 1 हजार 262 लोग मारे गए और 2,285 लोग सरकारी कब्जे वाले क्षेत्रों में घायल हुए। मीडिया रिपोर्टों में बचावकर्मियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि सीरिया में विपक्ष के कब्जे वाले क्षेत्र में कम से कम 1,730 लोग मारे गए और 2,850 से अधिक घायल हुए।

    सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 4:17 बजे तुर्की के दक्षिणी प्रांत कहारनमारस में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, इसके कुछ मिनट बाद देश के दक्षिणी प्रांत गजियांटेप में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और दोपहर 1:24 बजे 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

    इस बीच बुधवार को एक 82 सदस्यीय चीनी बचाव दल चार्टर्ड विमान एयर चाइना पर 8,000 किमी से अधिक की उड़ान भरने के बाद स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे तुर्की के अदाना हवाई अड्डे पर पहुंचा।

  • तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या 7,800 के पार पहुंची..

    तुर्की और सीरिया में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या 7,800 के पार पहुंची..

     

     

    अंकारा/दमिश्क : तुर्की में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 5,894 और सीरिया में 1,932 हो गई, जबकि सीरिया पर अमेरिकी प्रतिबंध हटाने की मांग तेज हो गई है। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहरेट्टिन कोका और अलेप्पो गवर्नरेट मुख्यालय में मीडिया कार्यालय के अनुसार, तुर्की और सीरिया में घायलों की संख्या क्रमश: 31,777 और 1,449 हो गई है।

    बीबीसी ने बताया कि दोनों देशों में मरने वालों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है।

    स्थानीय समयानुसार सुबह 4:17 बजे तुर्की के दक्षिणी प्रांत कहमनमारस में 7.7 तीव्रता से भूकंप आया, इसके कुछ मिनट बाद देश के दक्षिणी प्रांत गजियांटेप में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और कहारनमारस में स्थानीय समयनुसार दोपहर 1:24 बजे 7.6 तीव्रता का भूकंप आया।

    बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के दक्षिणी प्रांत हैटे और सीरिया के उत्तरी अलेप्पो शहर में सबसे अधिक लोगों की जान गई, जबकि लेबनान, इजराइल और साइप्रस ने भी झटके महसूस किए। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने भूकंप से प्रभावित देश के 10 प्रांतों में मंगलवार को तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की।

    उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि खोज और बचाव गतिविधियों और बाद के अध्ययनों को जल्दी से पूरा किया जा सके।