PNG गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट, तीन दुकानों में लगी आग..
हरियाणा के पलवल में ओल्ड जीटी रोड पर पीएनजी गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट हो गया है. ब्लास्ट होने की वजह से तीन दुकानों के साथ एक जेसीबी मशीन में भी आग लग गई है. हादसा उस समय हुआ जब जन स्वास्थ्य विभाग की टीम किसी काम के लिए जमीन की खुदाई करवा रही थी. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं.