Tag: तलवाड़ा के पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

  • तलवाड़ा के पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट, प्रशासन ने जारी की एडवाईजरी

    You are currently viewing तलवाड़ा के पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट, प्रशासन ने जारी की एडवाईजरी

    The water level of Talwara’s Pong Dam is above the danger mark, gates can be opened anytime, the administration issued advisory

    तलवाड़ा के पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट, प्रशासन ने जारी की एडवाईजरी9

     

    होशियारपुर: पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण तलवाड़ा के पास पड़ते पौंगबांध में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने एक अलर्ट जारी कर दिया है। बढ़े जलस्तर को देखते हुए बीबीबएमबी ने पंजाब सरकार को एक एडवाईजरी जारी करते हुए कहा कि डैम के गेट से कभी भी पानी छोड़ सकता है।

    जानकारी अनुसार बीबीएमबी द्वारा सरकार को जारी की गई एडवाइजरी में पंजाब के सभी उपायुक्तों, एसडीएम और सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों शामिल हैं और कहा गया है कि पोंग बांध के फ्लड गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। बोर्ड की मानें तो अगर मानसून ऐसे ही एक्टिव रहा तो बांध का स्तर और बढ़ जाएगा। जिसके कारण ब्यास के किनारे के गांवों को भी अलर्ट पर रखा गया है। आंकड़ों के अनुसार महाराजा झील की क्षमता 1410 फीट है जबकि इसमें पहले से ही 1390 से 1395 फीट पानी भरा हुआ है। बोर्ड के अनुसार अगर बारिश जारी रही तो बांध का स्तर और बढ़ जाएगा और ब्यास के किनारे के गांवों को अलर्ट पर रखा गया है।

    बता दें कि पंजाब और हिमाचल में हो रही बारिश के कारण डैम का पानी खतरे के निशान के पास पहुंच चुका है जिसके बाद बांध से कभी भी अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सकता है। इसे लेकर पंजाब और हिमाचल में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को बांध के पास ना जाने के लिए कहा गया है।