Tag: तरनतारन में फिर चली गोली

  • तरनतारन में फिर चली गोली, शादी के दौरान युवक ने की हर्ष फायरिंग, दुल्हे के जीजा की मौत

    You are currently viewing तरनतारन में फिर चली गोली, शादी के दौरान युवक ने की हर्ष फायरिंग, दुल्हे के जीजा की मौत

    Firing again in Tarn Taran, the young man fired happily during the marriage, the groom’s brother-in-law died

    तरनतारन में फिर चली गोली, शादी के दौरान युवक ने की हर्ष फायरिंग, दुल्हे के जीजा की मौत

     

    तरनतारनः जिले के अंतर्गत आते गांव झुगियां कालेके में स्थित एक घर में उस वक्त खुशियां मातम में बदल गईं, जब शादी में एक युवक द्वारा की गई फायरिंग म दुल्हे के जीजा की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक युवक की पहचान गुरदित सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी नौशहरा पन्नूआं के रूप में हुई है

    मिली जानकारी के अनुसार गांव झुग्गियां कालेके के पूर्व सरपंच चन्नण सिंह पुत्र कुन्नण सिंह के बेटे धर्म सिंह की बीते मंगलवार को शादी हुई थी। शादी के बाद परिजन व रिश्तेदार दूल्हे-दुल्हन को घर लेकर पहुंचे। देर रात तक परिजनों व रिश्तेदारों द्वारा डीजे पर नाचते हुए शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। दूल्हे की मौसी के बेटे रवि निवासी अमृतसर ने नाचने के समय राइफल से फायर करने शुरू कर दिए। दूल्हे के जीजा गुरदित सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी नौशहरा पन्नूआं ने रवि को फायर करने से रोकने की कोशिश की। तभी अचानक 1 गोली गुरदित सिंह की छाती पर जाकर लगी।

    गोली लगने के बाद रिश्तेदार गुरदित सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां गुरदित की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, 3 छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पट्टी के अधीन आती चौकी तूत की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • तरनतारन में फिर चली गोली, निहंग सिंह का शरेआम फायरिंग कर किया कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस

    You are currently viewing तरनतारन में फिर चली गोली, निहंग सिंह का शरेआम फायरिंग कर किया कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस

    Firing again in Tarn Taran, Nihang Singh was killed by firing openly, police reached the spot

    तरनतारन में फिर चली गोली, निहंग सिंह का शरेआम फायरिंग कर किया कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस

     

     

    तरनतारनः जिले में आए दिन हो रही गोलीबारी और लूटपाट की घटनाओं के कारण यहां जहां आम लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को उस स्थानय गांव वईपुर में सामने आया जहां एक निहंग सिंह की गांव में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक गुरुघर से माथा टेककर घर लौट रहा था कि रास्ते में हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

    मामले की जानकरी देते मृतक निहंग सिंह की पत्नी ने बताया कि उसका पति रोजाना की तरह घर से गुरु घर माथा टेकने के लिए गया था और जब घर लौट रहा था तो गांव के ही व्यक्तियों की निहंग सिंह के साथ बहस हुई और निहंग सिंह का लड़का, जोकि 10वीं कक्षा में पढ़ता है, भी मौके पर पहुंच गया। लड़के ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी गोलियां चला दी, जिसमें से एक गोली निहंग सिंह के लड़के पर भी लग गई। निहंग सिंह और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां निहंग सिंह की मौत हो गई।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के कारण गांव में दहशत का माहौल पाया जा रहा है और गांव वासियों द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है।

  • तरनतारन में फिर चली गोली, नवविवाहित युवक की पड़ोसी ने गोली मारकर की हत्या, एक माह पहले हुई थी शादी

    You are currently viewing तरनतारन में फिर चली गोली, नवविवाहित युवक की पड़ोसी ने गोली मारकर की हत्या, एक माह पहले हुई थी शादी

    Firing again in Tarn Taran, newly married youth was shot dead by neighbor, married a month ago

    तरनतारन में फिर चली गोली, नवविवाहित युवक की पड़ोसी ने गोली मारकर की हत्या, एक माह पहले हुई थी शादी

     

    पट्‌टीः तरनतारन जिले के अंतर्गत आते पट्टी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की उसके ही पड़ोसी द्वारा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर से बाहर निकला ही था कि उसे गोली आ लगी। जिसके बाद परिजनों ने युवक को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पट्‌टी के सिंगल बस्ती निवासी साजन सिंह के तौर पर हुई है।

    घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई विजय ने बताया कि मृतक साजन की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। साजन की उसके पड़ोसियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। शाम को जब वह घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने गोली मार दी, जोकि साजन के दिल के आर-पार हो गई। गोली लगने के बाद मृतक साजन को तुरंत मोटरसाइकिल पर बैठा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे आगे रेफर कर दिया गया। हालत देखते हुए वे साजन को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर पहुंचे डीएसपी सतनाम सिंह और इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि साजन को गोली मारने वाले आरोपी पड़ोसी जर्मन सिंह, करण और बब्बी है। उनकी साजन से पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • तरनतारन में फिर चली गोली, नाके पर तैनात एएसआइ की गोली लगने से मौत, राइफल साफ करते हुआ हादसा

    You are currently viewing तरनतारन में फिर चली गोली, नाके पर तैनात एएसआइ की गोली लगने से मौत, राइफल साफ करते हुआ हादसा

    Firing again in Tarn Taran, ASI stationed at the block dies due to bullet injury, accident while cleaning rifle

    तरनतारन में फिर चली गोली, नाके पर तैनात एएसआइ की गोली लगने से मौत, राइफल साफ करते हुआ हादसा

     

     

    तरनतारनः तरनतारन के अंतर्गत आते थाना गोइंदवाल साहिब में उस समय सनसनी फैल गई जब नाके पर तैनात एक पुलिस अधिकारी की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मुलाजिमों ने मृतक एएसआई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतक एएसआी की पहचान बख्शीश सिंह के रूप में हुई है। तथा वह कपूरथला चौक में सुबह साढ़े आठ बजे नाके पर तैनात थे। इस दौरान उनके पास एसएलआर राइफल थी। बताया जा रहा है कि राइफल साफ करते समय चली गोली एएसआइ को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    इस संबंधी जानकारी देते डीएसपी सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि लोकल रैंक एएसआई बख्शीश सिंह (45) सुबह 8 बजे कपूरथला चौक श्री गोइंदवाल साहिब नाके पर ड्यूटी देने के लिए पहुंचा था। उन्होंने बताया कि बख्शीश सिंह राइफल साफ कर रहा था कि अचानक गोली चली थी। हालांकि एएसआइ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।