Tag: तरनतारन में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

  • तरनतारन में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1 किलो से ज्यादा हैरोइन के साथ 3 तस्कर किए गिरफ्तार

    You are currently viewing तरनतारन में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1 किलो से ज्यादा हैरोइन के साथ 3 तस्कर किए गिरफ्तार

    Police got big success in Tarn Taran, arrested 3 smugglers with more than 1 kg of heroin

    तरनतारन में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1 किलो से ज्यादा हैरोइन के साथ 3 तस्कर किए गिरफ्तार

    तरनतारनः जिले में पुलिस और सीआईए स्टाफ द्वारा चलाई नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने 1 किलो 290 ग्राम हैरोइन के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास पुलिस ने 1 किलो 290 ग्राम हेरोइन, 1 पिस्तौल, 30 लाख ड्रग मनी, वर्ना कार और 8 कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह निवासी मानकपुरा के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि माननीय अदालत से मिले रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इलाके में संदिग्धों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। इसी के चलते जब थाना सराय अमानत खां की पुलिस गश्त कर रही थी तो पुल सुआ अड्डा गहरी पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम जुगराज सिंह उर्फ ​​जग्गा निवासी भागूपुर जिला अमृतसर बताया, उसकी पीठ पर रखे बैग की तलाशी के दौरान उसके पास से 1 ड्रोन, 2 किलो हेरोइन और 30 हजार रुपए नकदी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बरामद सारी हेरोइन दिन में ड्रोन की मदद से भारत पहुंची।

    इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि ड्रोन के जरिए भारत पहुंचने वाली हेरोइन की खेप कब और कहां गिराई गई, इसकी सारी रिकार्डिंग ड्रोन में आ गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।