जम्मू से ऊधमपुर जा रही तेज रफ्तार बस शराब के गोदाम में घुसी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
जालंधरः महानगर में शुक्रवार देर शाम उस समय भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार बस धुंध में अनियंत्रित होकर शराब के गोदाम में जा घुसी। घटना पठानकोट बाइपास चौक के पास की बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि बस जम्मू से ऊधमपुर जा रही थी। इस हादसे दौरान शराब के गोदाम में काफी नुक्सान हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए बस ड्राइवर को बस से निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना संबंधी जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी। बाइपास पर जैसे ही ड्राइवर ने बस मोड़ी तो उसे धुंध में धोखा लग गया। जिससे बस अचानक बेकाबू होकर शराब के गोदाम में जा घुसी जैसे ही बस गोदाम की दीवार से टकराई तो पक्की दीवार टूट गई। हादसे में बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामले संबंधी जानकारी देते एएसआई चरनजीत सिंह व सर्बजीत सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन जारी है।







