Tag: डेढ़ साल पहले बनी रोड पर धंसी निगम की सीवर सक्शन मशीन

  • जालंधर में खुली समार्ट सिटी प्रोजैक्ट की पोल, डेढ़ साल पहले बनी रोड पर धंसी निगम की सीवर सक्शन मशीन

    You are currently viewing जालंधर में खुली समार्ट सिटी प्रोजैक्ट की पोल, डेढ़ साल पहले बनी रोड पर धंसी निगम की सीवर सक्शन मशीन

    Poll of smart city project opened in Jalandhar, sewer suction machine of Nigam on the road built one and a half years ago

    जालंधर में खुली समार्ट सिटी प्रोजैक्ट की पोल, डेढ़ साल पहले बनी रोड पर धंसी निगम की सीवर सक्शन मशीन

     

    जालंधरः करोड़ों रुपए खर्च करके शहर को समार्ट सिटी बनाने में लगे नगर निगम की उस वक्त पोल खुल गई जब करीब डेढ़ साल पहले बने रोड पर निगम की ही सीवर सक्शन मशीन धंस गई। जिसमें गाड़ी का ड्राईवर बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 68 के अंतर्गत पड़ते आदर्श नगर में सीवर साफ करने के लिए गाड़ी जा रही थी तो सड़क धंसने के कारण गाड़ी वहीं फंस गई।हालांकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    उधर, सीवर सक्शन मशीन सड़क पर धंसने की सूचना जैसे ही क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा को मिली तो उन्होंने बिना देरी किए जांच के आदेश दे दिए। वहीं मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता राजू मदान ने बताया कि यह सड़क आज से डेढ़ वर्ष पहले बनकर तैयार हुई थी, लेकिन सड़क बनाते समय ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों ने धांधली की उसका नतीजा सड़क धंसने शुरू हो गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपये खर्च करके नगर निगम जालंधर में बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता की पोल उनकी गाड़ी ने ही खोल दी है। शहर के पॉश इलाके आदर्श नगर में सीवरेज साफ करने गई निगम की सीवर सक्शन मशीन वहीं सड़क पर धंस गई। मशीन का पिछला एक टायर पूरी तरह से सड़क में धंसने बाद मशीन टेड़ी हो गई।

    नगर निगम के कर्मचारी ने सारे घटनाक्रम की जानकारी अपने अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने सड़क में धंसी मशीन को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन भेजी। जेसीबी मशीन की मदद से भारी भरकम सीवर सक्शन मशीन को निकाल कर निगम के यार्ड में भेजा गया।