Tag: डीवीआर भी ले उड़े चोर

  • लुधियाना में हुई बड़ी वारदात, मशहूर ज्वैलर की दुकान से 22 लाख के गहने चोरी, डीवीआर भी ले उड़े चोर

    You are currently viewing लुधियाना में हुई बड़ी वारदात, मशहूर ज्वैलर की दुकान से 22 लाख के गहने चोरी, डीवीआर भी ले उड़े चोर

    लुधियाना में हुई बड़ी वारदात, मशहूर ज्वैलर की दुकान से 22 लाख के गहने चोरी, डीवीआर भी ले उड़े चोर

     

    लुधियानाः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर चोरी, लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला समराला चौक स्थित गुरु अर्जुन देव नगर से सामने आया है। यहां चोरों ने मशहूर ज्वेलरी शाप को निशाना बनाते हुए वहां 22 लाख रुपये के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान के गल्ले में पड़ी नगदी भी चोरी कर ली। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोर दुकान का डीवीआर भी उतार कर साथ ले गए हैं।

    जानकारी अनुसार शहर में हुई बड़ी चोरी की घटना का पता उस वक्त चला जब बुधवार सुबह दुकान का मालिक वहां पहुंचा। शातिर चोर वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में लगा वाईफाई, डीवीआर और सीसीटीवी तक साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इलाके में अन्य दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जानकारी अनुसार, चोर छत के जरिए आए थे, जिन्होंने कटर की मदद से तिजौरी को काट दिया। शातिर चोर 20 लाख का सोना और नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं घटना का पता चलते ही मौके पर ए.डी.सी.पी. 4, एस.एच.ओ. डीविजन नंबर 7 दविंदर शर्मा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक सुखजीत सिंह ने बताया कि चोरों ने देर रात दुकान की छत पर पहुंचकर नीचे उतरने वाला दरवाजा गैस कटर से काटा और दुकान में दाखिल हुए। आरोपी इतने शातिर निकले कि वह दुकान में लगा वाईफआई और डीवीआर भी ले गए।