Tag: डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को नशा छुडाओ एवं पुनर्वास से संबंधित प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए

  • डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को उद्योगों को पेश मामलों का हल पहल के आधार पर करने के दिए आदेश

    डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को उद्योगों को पेश मामलों का हल पहल के आधार पर करने के दिए आदेश

     

    डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को उद्योगों को पेश मामलों का हल पहल के आधार पर करने के दिए आदेश

    इंडस्ट्री की माँगों और अलग- अलग विभागों से जुड़े मुद्दों पर विचार

    अधिकारियों को 10 दिनों के अंदर- अंदर उपयुक्त कार्यवाही करके रिपोर्ट पेश करने को कहा

    MBD NEWS : (सुमेश शर्मा) जालंधर, 2 सितम्बर:डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज अलग- अलग विभागों के अधिकारियों को उद्योगों को पेश मामलों का हल पहल के आधार पर करने के निर्देश दिए।

    यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में अलग- अलग अधिकारियों के साथ मीटिंग दौरान डिप्टी कमिश्नर ने इंडस्ट्री के श्रम, रोज़गार ब्यूरो, आबकारी और कर, नगर निगम जालंधर, जे.डी.ए., डिप्टी डायरैक्टर फैक्ट्री, जी.एम.डी. आई.सी., राजस्व विभाग, पुलिस, पी.डब्ल्यू.डी.,पी.एस.पी.सी.एल. सहित अलग- अलग विभागों के साथ जुड़े मुद्दों और माँगों पर विस्तार से विचार- विर्मश किया।

    डा. अग्रवाल ने इन मुद्दों के हल के लिए संबंधित अधिकारियों को 10 दिनों के अंदर- अंदर उपयुक्त कार्यवाही कर डीसी दफ़्तर में रिपोर्ट पेश करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग को पेश आ रही मुश्किलों विशेषकर ज़िला स्तर से संबंधित समस्याओं के निपटारे के लिए तत्काल उचित कदम उठाए जाएँ।

    उन्होंने हिदायत की कि औद्योगिक इलाकों में सड़क, सीवरेज, लाईट, पानी, सफ़ाई से संबंधित मुश्किलों का निपटारा तुरंत प्रभाव से किया जाए।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन ज़िले की इंडस्ट्री की माँगों और समस्याओं के हल और कारोबार करने के लिए उनको बढिया माहौल देने के लिए वचनबद्ध है।

    इस मौके जी.एम.डी. आई.सी. दीप सिंह गिल, फंकशनल मैनेजर डी.आई.सी. मनजीत सिंह लाली, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम अमरजीत बैंस और अलग- अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

     

  • डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को नशा छुडाओ एवं पुनर्वास से संबंधित प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए

    डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को नशा छुडाओ एवं पुनर्वास से संबंधित प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए

     

    डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को नशा छुडाओ एवं पुनर्वास से संबंधित प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए

    सभी विभागों को अगले 10 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 5 अप्रैल डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जिला नशामुक्ति एवं पुनर्वास सोसायटी की गवर्निंग बॉडी और नारको को-आर्डिनेशन सेंटर (मैकेनिज्म) जालंधर के सदस्यों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ पुनर्वास प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
    आज जिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सोसायटी जालंधर की गवर्निंग बॉडी एवं नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर (मैकेनिज्म) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा.अग्रवाल ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विशेषकर शैक्षणिक संस्थानों में नशे के बुरे परिणामों के बारे में जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में निर्देशित किया जा सके।
    इसके अलावा डी.ई.ओ. स्कूल शिक्षा, जिला खेल अधिकारी, तकनीकी शिक्षा, रैड क्रास विभागों को जिले भर में जागरूकता अभियानों की निजी तौर पर निगरानी करने के लिए कहा।
    डिप्टी कमिश्नर ने नशा करने वालों के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने की भी वकालत की ताकि उन्हें समाज के विकास में भागीदार बनने के लिए मुख्यधारा में लाया जा सके।
    उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जंग में आम लोग अहम भूमिका निभा सकते है, इसलिए उन्हें नशे के खिलाफ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
    उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारी/बुद्धिजीवी/धार्मिक संस्थानों को जागरूकता प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।
    डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर/नूरमहल और गांव शेखे में नशा मुक्ति केंद्रों के कामकाज के अलावा, गांव शेखे में स्टाफ, फंड और एनजीओ सन फाउंडेशन की गतिविधियों की भी समीक्षा की।
    उन्होंने जिले भर के 28 ओट क्लीनिकों में दवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया।
    डा. अग्रवाल ने स्वास्थ्य, पुलिस सहित संबंधित विभागों को नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई, पुनर्वास आदि के संबंध में अगले 10 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए।
    उन्होंने यह भी कहा कि जिले में किसी भी अनधिकृत नशा मुक्ति केंद्र को चलने नहीं दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशे प्रति संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने को भी कहा ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा सके।
    इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर जालंधर अमरजीत बैंस, एस.डी.एम. बलबीर राज, डा. जय इंद्र सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।