Tag: टोल बूथ और FASTag को लेकर नितिन गड़करी का बड़ा ऐलान

  •  टोल बूथ और FASTag को लेकर नितिन गड़करी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली : यदि कभी आप हाइवे पर अपनी कार से सफर करते हैं तो टोल प्‍लाजा पर लगने वाला समय आपको अच्‍छा नहीं लगता होगा। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देशभर के टोल टैक्स जल्द ही बंद होने वाले हैं और फास्टैग भी बंद हो जाएगा इसके ल‍िए नए विकल्प को लेकर नितिन गड़करी ने बड़ा ऐलान क‍िया है। देश में हाइवे पर मौजूदा टोल प्लाजा को हटाने के लिए सरकार अगले छह महीने में जीपीएस आधारित टोल कलेक्‍शन स‍िस्‍टम समेत अन्य तकनीक पेश करेगी।

    सूत्रों के मुताबिक नए सिस्टम टोल वसूलने के लिए सरकार नई तकनीक लाने जा रही है। किसी हाईवे या एक्सप्रेसवे पर जैसे ही गाड़ी चलनी शुरू होगी, उसके टोल का मीटर ऑन हो जाएगा। अपना सफर खत्म करने के बाद गाड़ी जैसे ही हाइवे से स्लिप रोड या किसी सामान्य सड़क पर उतरेगी, तय दूरी के हिसाब से नेविगेशन सिस्टम पैसा काट लेगा।

    नितिन गडकरी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य राजमार्गों पर वाहनों को जाम से बचाना है। उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का इस समय टोल राजस्व 40,000 करोड़ रुपये है। अगले दो से तीन साल में यह बढ़कर 1.40 लाख करोड़ हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘सरकार देश में राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा को हटाने के लिए जीपीएस बेस्‍ड टोल स‍िस्‍टम जैसी तकनीक लाने पर विचार कर रही है। हम छह महीने में नई तकनी लेकर आएंगे।’