टूटी नहर की कवरेज करते समय मिट्टी में धंसने से खड्डे में गिरा पत्रकार; लोगों ने बाहर निकाल Hospital में करवाया भर्ती
इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार घुबाया गांव के नजदीक नहर में कटाव आने से पानी फसलों में भर गया। पता लगने पर निजी चैनल का पत्रकार कवरेज करने के लिए मौके पर पहुंचा तो कवरेज करते समय अचानक नहर की पटड़ी जमीन में धस गई और ऊपर कवरेज कर रहा पत्रकार भी मिट्टी के नीचे दब गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जबकि इसको लेकर पत्रकार भाईचारे में प्रशासन के खिलाफ रोष है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पत्रकार के भाई संदीप कुमार ने बताया कि घुबाया गांव के नजदीक लाधुका माइनर में कटाव आ गया, जिस कारण पानी फसलों में फैलना शुरू हो गया। उसका भाई मिठू सेतिया जो निजी चैनल में पत्रकार है, वह इस नहर की कवरेज के लिए मौके पर गया और जब वह टूटी हुई नहर की खबर को कवर कर रहा था, तो अचानक नहर की पटड़ी जमीन में धस गई और ऊपर खड़ा पत्रकार मुंह के बल जमीन में धस गया।
उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी के नीचे दबे उक्त पत्रकार को बाहर निकाला परन्तु वह बेहोश हो चुका था। जिसके बाद लोगों ने उसे तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पत्रकार की हालत में सुधार हुआ है, और उसे होश आ गया है। पत्रकार के साथ हुए हादसे में किसी भी पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की, और ना ही कोई प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल में पहुंचा, जिसको लेकर पत्रकार भाईचारे में रोष है। इतना ही नहीं नहर टूटने पर प्रशासन किसानों की सुध लेने भी नहीं पहुंचा और कई एकड़ फसल में पानी जमा हो गया है ।







