नई दिल्ली : टेस्ला और ट्विटर के प्रमुख एलन मस्क ने कहा है कि अगर कोई ट्विटर यूजर नाम में बदलाव करता है, तो उसका ब्लू टिक अस्थाई रूप से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले ट्विटर ने अकाउंट्स के सस्पेंड करने से पहले एक चेतावनी जारी की थी, लेकिन अब व्यापक वेरिफिकेशन शुरू किया जा रहा है तो ऐसे में कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी। किसी और के नाम से या पैरोडी अकाउंट इस्तेमाल करने वालों को अब चेतावनी भी नहीं दी जाएगी और उनका अकाउंट हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा। इसके अलावा एलन मस्क ने यह भी कहा है कि यदि कोई वेरिफाइड अकाउंट अपना नाम बदलता है तो अस्थायी तौर पर उसका ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में ऐसे कई अकाउंट्स को सस्पेंड भी किया गया है, जो अकाउंट्स किसी और के हैं लेकिन पैरोडी अकाउंट के तौर पर यूज किए जा रहे थे। इतना ही नहीं कई अकाउंट्स तो ऐसे भी हैं, जिन्हें एलन मस्क के नाम और प्रोफाइल फोटो के साथ यूज किया जा रहा था। उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया।








