जालंधऱ में काम पर लौटे डीसी आफिस के कर्मचारी, डीसी के आदेश पर दो कामरेड नेताओं सहित 3 पर मामला दर्ज
जालंधरः शाहकोट में कर्मचारियों को बंधक बनाने वाली संस्था पर एफआइआर दर्ज किए जाने के बाद डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को फैसला लेने का वापस लिया है। अब बुधवार को डीसी ऑफिस में सामान्य रूप से कामकाज किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आज जो डीएसपी आफिस शाहकोट के बाहर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था उसे भी रद कर दिया गया है। सभी कर्मचारी दफ्तरों में लौट आए हैं।
इस संबंधी जानकारी देते कर्मचारी यूनियन के प्रधान पवन कुमार ने कहा कि शाहकोट में एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में आकर जहां स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया, उनके साथ बहसबाजी की, वहीं उन्हें दफ्तर में बंदी बनाकर भी रखा। जब से नई सरकार आई है, दफ्तरों में खौफ, दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई भी उठता है औऱ सरकारी दफ्तरों में जाकर किसी को भी धमकाना शुरू कर देता है।
जिक्रोयग्य है कि कर्मचारियों ने पहले हड़ताल का फैसला मंगलवार को शाहकोट में स्टाफ को बंदी बनाकर उनके साथ हुई बदसलूकी के विरोध में लिया था। कर्मचारियों ने डीसी से मांग की थी कि बदसलूकी करने वाले संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। डीसी ने पिछले कल ही कर्मचारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दे दिया था। कर्मचारियों ने हड़ताल डीसी के आदेश पर कर्मचारियों को बंदी बनाने वालों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद वापस ली है।







