Tag: जालंधऱ पुलिस हुई अमृतसर रवाना

  • जालंधर के संतोखपुरा से किडनैप बच्ची अमृतसर से मिली, कूड़े के डंप के पास खड़ी मिली बच्ची, जालंधऱ पुलिस हुई अमृतसर रवाना

    You are currently viewing जालंधर के संतोखपुरा से किडनैप बच्ची अमृतसर से मिली, कूड़े के डंप के पास खड़ी मिली बच्ची, जालंधऱ पुलिस हुई अमृतसर रवाना

    Kidnapped girl from Santokhpura, Jalandhar found from Amritsar, girl found standing near garbage dump, Jalandhar police leaves for Amritsar

    जालंधर के संतोखपुरा से किडनैप बच्ची अमृतसर से मिली, कूड़े के डंप के पास खड़ी मिली बच्ची, जालंधऱ पुलिस हुई अमृतसर रवाना

     

    जालंधरः महनगर के अंतर्गत आते संतोखपरा से किडनैप हुई बच्ची अमृतसर में कूड़े के डंप के पास खड़ी मिली। जहां इलाके की एक महिला ने बच्ची को पहचानकर इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर 7 वर्षीय आंचल अमृतसर के पॉश एरिया रणजीत एवेन्यू में कूड़े के डंप के पास खड़ी थी। वहां पर एक महिला ने बच्ची को पहचान लिया। उसने तुरंत अपना आसपास के लोगों को इसके बारे में बताया। लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। अमृतसर पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बच्ची की बरामदगी के बाद पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 को सूचित किया। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता को साथ लेकर पुलिस पार्टी आंचल को लाने के लिए अमृतसर रवाना हो गई है।

    इस संबंधी जानकारी देते बच्ची के पिता निहंग जोध सिंह ने बताया कि वह सब्जी का काम करता है। वह सुबह सब्जी मंडी गया था कि वहां पर उसे एक महिला मिल गई। महिला ने कहा कि उसके पीछे कुछ लोग पड़े हैं आप मेरी मदद करो। उसने महिला को 2 युवकों से छुड़ाया था। महिला के कपड़े भी फट गए थे। निहंग सिंह महिला को संतोखपुरा में अपने घर पर छोड़ आया। महिला को पहनने के लिए अपनी पत्नी के कपड़े भी दिए। उसे घर पर खाना भी खिलाया। इसके बाद निहंग सिंह महिला को अपने घर पर छोड़कर वापस मंडी चला गया, लेकिन दोपहर को घर से फोन आया कि महिला उसकी बच्ची को लेकर फरार हो गई है।