Tag: जालंधरवासियों के लिए आई राहत भरी खबरः स्पाइसजेट नए विमान के साथ शुरू करेगा आदमपुर-दिल्ली फ्लाईट

  • जालंधरवासियों के लिए आई राहत भरी खबरः स्पाइसजेट नए विमान के साथ शुरू करेगा आदमपुर-दिल्ली फ्लाईट

    You are currently viewing जालंधरवासियों के लिए आई राहत भरी खबरः स्पाइसजेट नए विमान के साथ शुरू करेगा आदमपुर-दिल्ली फ्लाईट

    Relief news for Jalandhar residents: SpiceJet will start Adampur-Delhi flight with new aircraft

    जालंधरवासियों के लिए आई राहत भरी खबरः स्पाइसजेट नए विमान के साथ शुरू करेगा आदमपुर-दिल्ली फ्लाईट

     

    जालंधरः कोरोना काल के बाद से लगातार बंद चल रही दिल्ली-आदमपुर की फ्लाइट एक बार फिर से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए स्पाइसजेट की तरफ से नए विमान के साथ जल्द ही इस रूट पर फ्लाइट शुरू कर देगा। जिक्रयोग्य है कि पंजाब सिविल एविएशन विभाग भी सिविल एयरपोर्ट आदमपुर से बंद हुई फ्लाइट्स को दोबारा शुरू कराने के लिए रुचि दिखा रहा है और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सीधे संपर्क में है।

    जानकारी अनुसार बीते दिनों केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, पंजाब सिविल एविएशन और निजी एयरलाइंस स्पाइसजेट के प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान स्पाइसजेट की तरफ से आदमपुर दिल्ली सेक्टर में फ्लाइट दोबारा शुरू करने को लेकर रुचि दिखाई गई। इस दौरान नए विमान की व्यवस्था को भी अति जरूरी बताया गया। शुक्रवार को भी पंजाब के एयरपोर्ट की व्यवस्था को लेकर पंजाब सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ वीडियो कांफ्रेंस हुई है।