Tag: जालंधर सिविल अस्पताल से नाबालिग फरार:8 दिन पहले बच्ची को जन्म दिया

  • जालंधर सिविल अस्पताल से नाबालिग फरार:8 दिन पहले बच्ची को जन्म दिया

    You are currently viewing जालंधर सिविल अस्पताल से नाबालिग फरार:8 दिन पहले बच्ची को जन्म दिया

    जालंधर सिविल अस्पताल से नाबालिग फरार:8 दिन पहले बच्ची को जन्म दिया

    • जालंधर का गांधी विनीता आश्रम एक बार फिर विवादों में है, गांधी विनीता आश्रम द्वारा एक 17 वर्षीय नाबालिक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान पुलिस की गारद भी तैनात थी, मगर नाबालिक पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गई। इस मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 (किडनैपिंग) का केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस द्वारा दर्ज की FIR में कहा गया है कि उक्त नाबालिक युवती को गुरदासपुर की बाल भलाई कमेटी के हुकूम के अनुसार 27 मार्च 2023 को जालंधर के गांधी विनीता आश्रम लाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार जब नाबालिग युवती को लाया गया था, तब वह गर्भवती थी।

    2 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उसने एक लड़की को जन्म दिया था। नाबालिग की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा महिला मुलाजिमों को भेजा गया था। बीते सोमवार को रात करीब 8.30 बजे उक्त नाबालिग बाथरूम जाने के बहाने वहां से फरार हो गई थी। सूचना मिलते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद सबसे पहले पुलिस ने डॉक्टरों से बच्चे के बारे में पूछा, क्योंकि बच्चा डॉक्टरों की अबजरवेशन में था।