Tag: जालंधर में शराब के नशे में दो गुट आपस में भिड़े

  • जालंधर में शराब के नशे में दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले तेजधार हथियार

    You are currently viewing जालंधर में शराब के नशे में दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले तेजधार हथियार

    Two factions clashed in Jalandhar under the influence of alcohol, sharp weapons went fiercely

    जालंधर में शराब के नशे में दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले तेजधार हथियार

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते अर्बन एस्टेट फेज-2 इलाके में इस वक्त हंगामा मच गय, जब शराब के नशे में चूर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर तेजधार हथियारों और ईंट पत्थरों का इस्तेमाल हुआ इस दौरान कुछ युवकों ने दोनों गुटों में बीच-बचाव का प्रयास किया परन्तु वह असफल रहे। इस पूरी वारदात की घटना किसी ने मोबाइल पर रिकार्ड कर ली। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में यह झगड़ा एक रेस्टोरेंट के बाहर हुआ, जहां दोनों पक्ष शराब पीकर लौटे थे। जैसे ही दोनों पक्ष पार्किंग स्थल पर पहुंचे, उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हालांकि कुछ युवकों ने अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के लोग देखते ही देखते आपस में भिड़ गए। बचाव करने वाले भी झगड़ा करने पर उतर गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को लात-घूंसे मारे, जबकि एक युवक ने तेजधार हथियार निकाल लिया। किसी ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल फोन में वीडियो बना लिया, जो वायरल भी हो गया।

    इस मामले की जांच कर रहे थाना नंबर 7 के प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में से कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं महानगर के पाश इलाके में इस तरह सरेआम गुंडागर्दी के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति भी सवालों के घेरे में आ गई, जबकि दोनों पक्षों को पुलिस का कोई खौफ नहीं था।