Tag: जालंधर में युवक ने बहन से छेड़छाड़ का किया विरोध तो बदमाशों ने सिर पर दातर मारकर किया घायल

  • जालंधर में युवक ने बहन से छेड़छाड़ का किया विरोध तो बदमाशों ने सिर पर दातर मारकर किया घायल

    You are currently viewing जालंधर में युवक ने बहन से छेड़छाड़ का किया विरोध तो बदमाशों ने सिर पर दातर मारकर किया घायल

    In Jalandhar, a young man protested against the molestation of his sister, then the miscreants injured him by hitting him on the head

    जालंधर में युवक ने बहन से छेड़छाड़ का किया विरोध तो बदमाशों ने सिर पर दातर मारकर किया घायल

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते भार्गव कैंप में उस समय दहशत फैल गई, जब एक युवक पर कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गए है। जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचा, जहां उसके सिर पर टांके लगाने पड़े। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने बदमाशों को अपनी बहन से छेड़छाड़ करने से रोका था जिसके बाद बदमाशों ने उक्त युवक पर हमला कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार हमले में घायल विशाल के भाईयों ने बताया कि जब वह अपने घर के बाहर खड़े थे तो कुछ युवक वहां उक्त बदमाश लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे जिन्हें रोकने पर उक्त युवकों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह हमला पौचा गैंग के बदमाशों द्वारा किया गया है।

    हमले में घायल विशाल के परिजनों ने कहा कि पौचा गैंग के सदस्य कालू उर्फ बासू उनकी बेटी को परेशान करता था। आठ नवंबर को उनके बेटों ने लड़की को छेड़ने वाले दो युवकों को पकड़ा था। लेकिन एक युवक छूट कर भाग गया था। जबकि एक युवक को पकड़ कर थाने में दिया था। जिन युवकों को पकड़ा था वह पौचा गैंग के मेंबर हैं। इसके बाद उन्होंने खुन्नस में हमला किया। परिजनों ने कहा कि कालू उर्फ बासू के साथ पौचा गैंग के छह युवक थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।