जालंधर में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 12 नए मामलों की हुई पुष्टि
जालंधरः महानगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। हर रोज जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के नए मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को जिले में 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग को जिले में आज अलग-अलग लैबोरेटरी से 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त मिली थी, आज आए मामलों के चलते जिले में एक्टिव संख्या बढ़कर 71 पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य बिभाग ने कारोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइंस की पालना करें- मास्क पहन कर रखें, हाथ हमेशा साफ रखें, निशिचत अंतराल पर हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं, छींकते और खांसते वक्त मुंह और नाक को टीशू से ढंक लें, जिन्हें सर्दी-जुकाम औप फ्लू है उनसे दूर रहें, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें। इत्यादि







