Tag: जालंधर में फिर चला निगम का पीला पंजा

  • जालंधर में फिर चला निगम का पीला पंजा, सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, इमरात गिराई

    You are currently viewing जालंधर में फिर चला निगम का पीला पंजा, सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, इमरात गिराई

    Corporation’s yellow paw again in Jalandhar, removed possession from government land, demolished building

    जालंधर में फिर चला निगम का पीला पंजा, सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, इमरात गिराई

     

    जालंधरः शहर में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ जालंधर नगर निगम द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत अब नगर ने सरकारी जमीन पर बनाई गई बिल्डिंग पर पीले पंजे का कहर बरसाया है। जिसके बाद निगम ने इमारत को तोड़ते हुए उसे कब्जा मुक्त करवा दिया है। बता दें कि इस इमारत का मालिक एक विधायक का करीबी बताया जा रहा है तथा उसने पिछले काफी समय से इस सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था।

    इस संबंधी जानकारी देते प्रताप बाग में अतिक्रमण को गिराने के लिए गई बिल्डिंग ब्रांच की टीम का नेतृत्व कर रहे एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने कहा कि बिल्डिंग ब्रांच ने कमिश्नर अभिजीत कपलिश के आदेश पर प्रताप बाग में सरकारी जमीन पर बनाए गए भवन पर मनीष गिल ने कब्जा कर रखा था। कब्जे वाली जमीन पर बिल्डिंग भी बना ली थी। नगर निगम के कमिश्नर ने इस अवैध निर्माण और अवैध कब्जे को लेकर मनीष गिल को नोटिस भी जारी किया था कि वह अपना कब्जा हटा ले।

    एटीपी ने कहा कि नोटिस भेजने के बावजूद मनीष गिल ने निगम की हिदायतों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें यहां कर पूछा गया था कि वह यदि जमीन उनकी है तो वह अपने दस्तावेज निगम के अधिकारियों को दिखाएं। लेकिन न तो उन्होंने कोई दस्तावेज दिखाए और न ही नोटिस पर कोई संज्ञान लेते हुए कब्जा हटाया। आज निगम कमिश्नर के आदेश पर डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है।