Tag: जालंधर में फाइनांस कंपनी के करिंदों की गुंडागर्दी

  • जालंधर में फाइनांस कंपनी के करिंदों की गुंडागर्दी, बाईक पर जा रहे पति-पत्नी को शरेबाजार पीटा

    You are currently viewing जालंधर में फाइनांस कंपनी के करिंदों की गुंडागर्दी, बाईक पर जा रहे पति-पत्नी को शरेबाजार पीटा

    Hooliganism by finance company employees in Jalandhar, husband and wife going on bike beaten up in liquor market

    जालंधर में फाइनांस कंपनी के करिंदों की गुंडागर्दी, बाईक पर जा रहे पति-पत्नी को शरेबाजार पीटा

     जालंधरः महानगर में एक फाइनांस कंपनी के करिंदों की शरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जिसके तहत बाईक पर बाजार जा रहे पति-पत्नी की कंपनी के करिंदों ने शरेबाजार पिटाई कर दी। इस मारपीट में पति-पत्नी को गंभीर चोटें आईं हैं तथा जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। वहीं पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, अगर शिकायत आई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पति-पत्नी की पहचान मलकीत सिंह तथा राणो निवासी भोड़ीवाल के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते अस्पताल में उपचारधीन मलकीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी राणों के साथ शाहकोट बाजार में कपड़े इत्यादि खरीदने आया था। इसी दौरान उसके पीछे फाइनेंस कंपनी के कारिंदे लग गए। कारिंदों ने मलकीत और उसकी पत्नी को बाजार में घेर लिया। उन्होंने मलकीत से बाइक देने के लिए कहा लेकिन मलकीत ने बाइक देने से इनकार किया तो एक कारिंदे ने उसे बाइक से उतारकर नीचे सड़क पर पटक दिया। और बाजार में ही मारपीट शुरू कर दी।

    पीड़िता राणो ने बताया कि 2 बाइक पर 4-5 युवक उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने उन्हें बाजार में रोकते ही मारपीट शुरू कर दी। राणो ने बताया कि उसके पति ने बाइक लोन पर लिया था, जिसका सारा लोन दे दिया था लेकिन 5 हजार का विवाद चल रहा है। 5 हजार रुपए भरने की जिम्मेदारी लक्खा निवासी तारोवाल ने ली थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।