Tag: जालंधर में नशे में धुत पुलिस कर्मचारी का VIDEO हुआ वायरल

  • जालंधर में नशे में धुत पुलिस कर्मचारी का VIDEO हुआ वायरल

    You are currently viewing जालंधर में नशे में धुत पुलिस कर्मचारी का VIDEO

    जालंधर में नशे में धुत पुलिस कर्मचारी का VIDEO हुआ वायरल

    •  जालंधर में नशे को लेकर खाकी एक बार फिर से दागदार हुई है। पुलिस मुलाजिम मुख्य डाकघर के पास शराब के नशे में धुत मिला। पुलिस मुलाजिम की पहचान अमृतसर के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। उसकी हालत ऐसी थी कि उससे न खड़ा हुआ जा रहा था और न ही वह बोल पा रहा था। लोगों ने उसे देखकर पानी पिलाया। लोगों का कहना था कि उसकी बाजू पर इंजेक्शन लगाने का निशान भी था।

    लोगों ने पुलिस मुलाजिम की पूरी हरकतें कैमरे में कैद कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि वह चिट्‌टे का आदी हो सकता है। इस पुलिस मुलाजिम के साथ कुछ और भी पुलिस कर्मचारी थे, लेकिन जब वहां पर हंगामा हुआ तो वह अपने साथी को वहीं पर छोड़ कर मौके से फरार हो गए।

    लोगों के पानी पिलाने के बाद वह थोड़ा होश में आया। उसने बताया कि उसने ढाई महीने के बाद 5 गोलियां खाई थीं। इसी वजह से उसका यह हाल हो गया। हालांकि लोगों का आरोप है कि उसने जो दवाई खाई है कि वह आधी गोली खाने से व्यक्ति का बुरा हाल हो जाता है, लेकिन उक्त पुलिसकर्मी ने 5 गोलियां खा ली। जिसके कारण वह बेसुध पड़ा मिला।