Tag: जालंधर में चोर हुए एक्टिव NRI की कोठी को बनाया निशाना

  • जालंधर में चोर हुए एक्टिव NRI की कोठी को बनाया निशाना, सोने के गहने व नकदी ले फरार

    You are currently viewing जालंधर में चोरों ने एनआरआई की कोठी को बनाया निशाना, सोने के गहने व नकदी ले फरार

    Thieves target NRI’s kothi in Jalandhar, absconding with gold ornaments and cash

    जालंधर में चोर हुए एक्टिव, NRI की कोठी को बनाया निशाना, सोने के गहने व नकदी ले फरार

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर चोरी लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पुलिस थाना बिलगा के तहत आते गांव रूपोवाल से सामने आया है। यहां चोरों ने एक एनआरआई की कोठी को निशाना बनाते हुए घर में पड़ा महंगा सामान, गहने और नकदी लेकर वहां से फरार हो गए। चोरों ने वारदात को अंजाम दिया उस वक्त दिया जब एनआरआई की कोठी में देखरेख करने वाला किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया हुआ था।

    कोठी में देखरेख करने वाले  ने पुलिस थाने में दी शिकायत में कहा है कि उसका अपना वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का काम है। वह पिछली रात काम के सिलसिले से एक कार्यक्रम में गया था। जाने से पहले उसने कोठी को ताले लगाकर बंद किया था। रात को वह करीब 11 बजे निकला था, लेकिन सुबह पांच बजे जब वह वापस आया तो कोठी का गेट खुला देखकर हैरान रह गया कोठी के सारे ताले टूटे हुए थे। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसका एक महंगा वीडियो शूट करने वाला कैमरा, इन्वर्टर, सोने के गहनों समेत घर में पड़ी नकदी भी चोर चोरी करके ले गए हैं। यहां तक कि चोरों ने घर की सेफ तक तोड़ डाली थी।

    फिलहाल, थाना बिलगा की पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया जा रहा है ताकि उन्हें खंगाल कर चोरों का पता लगाकर शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाए।