Tag: जालंधर पुलिस राजस्थान रवाना

  • ब‌र्ल्टन पार्क के पास युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, जालंधर पुलिस राजस्थान रवाना

    You are currently viewing ब‌र्ल्टन पार्क के पास युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, जालंधर पुलिस राजस्थान रवाना

    3 accused arrested from Rajasthan in the murder of a youth near Burlton Park, Jalandhar police leaves for Rajasthan

    ब‌र्ल्टन पार्क के पास युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, जालंधर पुलिस राजस्थान रवाना

     

    जालंधरः बीते दिनों जालंधर के बल्टर्न पार्क के पास हुई युवक की तेजधार हथियारों से हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए दो आरोपियों की पहचान नीतीश उर्फ गुल्ली निवासी अमन नगर गुलाब देवी रोड, राहुल सभ्रवाल के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य आरोपी की पहचान की जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के ब‌र्ल्टन पार्क के पास हुई घुम्मण की हत्या के मामले को पुलिस ने तो उसी दिन सुलझा लिया था, लेकिन हत्या करने वाले आरोपी जालंधर से फरार होकर अन्य राज्य में जा छुपे थे। पुलिस कुछ लोगों को राउंडअप किया था। उनसे पुलिस को सूचना मिल गई थी कि सभी आरोपी राजस्थान की तरफ भागे हैं। पुलिस टीम तुरंत राजस्थान की तरफ रवाना हो गई थी। राउंडअप किए गए लोगों से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस पार्टी ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार लिया है।

    वहीं हत्यारों के राजस्थान में गिरफ्तार होने के बारे में सूचना मिलते ही जालंधर से पुलिस उन्हें लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गई है। पुलिस कल तक उन्हें जालंधर लेकर पहुंच जाएगी। आरोपियों ने शनिवार को सुबह तड़के साढ़े तीन-चार बजे के बीच मकसूदां मंडी में काम करने वाले सत्ता घुम्मण का तेजधार हथियारों से काट कर बेरहमी से कत्ल कर दिया था।