जालंधर पुलिस ने की यूपी में छापामारी, 2.20 लाख कैश चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री की चाबी लंबू के पास रहती थी, लंबू ने 31 जुलाई की रात को फैक्ट्री में स्थित दफ्तर में शीशा तोड़कर घुसा था और वहां टेबल के दराज से कैश निकाल भाग गया था। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। रोजाना की तरह से लंबू ने 31 जुलाई की रात को पहले 9:15 बजे ताला लगाया और वहां से चला गया। मालिकों को धोखा देने के लिए लंबू पौने घंटे बाद 10 बजकर 50 मिनट पर फिर से अपना मुंह कपड़े से बांध कर फैक्ट्री में घुसा। फैक्ट्री में घुसने के बाद उसने दफ्तर में चोरी की। चोरी करने के बाद वह अगले ही दिन अपनी पत्नी के साथ यूपी भाग गया।
फैक्टरी मालिकों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लंबू को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी फैक्टरी में दिहाड़ी लगाने आया करता था। मामले की जांच कर रेह चौकी इंचार्ज नरेंद्र मोहन ने बताया कि आरोपी को यूपी से उसके घर में रेड करके गिरफ्तार कर लिया है और 12 बजे पुलिस अधिकारी प्रैस कांफ्रेंस करके इस मामले से पर्दा उठाएगी।







