Tag: जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

  • जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हैरोइन बरामद… पढ़े पूरी खबर

    You are currently viewing जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हैरोइन बरामद… पढ़े पूरी खबर

    Big success in the hands of Jalandhar police, 4 drug smugglers arrested, one kg of heroin recovered… read full news

    जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हैरोइन बरामद… पढ़े पूरी खबर

     

    जालंधरः नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम में पुलिस को उस वक्त कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके इनके पास से 1 किलो से ज्यादा की हैरोइन बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पकड़े गए नशा तस्करों की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी मानावाला और विश्वास कुमार निवासी जज के रूप में हुई, जिनसे पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ये चारों तस्कर अमृतसर और तरनतारन से नशे की सप्लाई देने के लिए जालंधर में आते थे।

    मिली जानकारी के अनुसार, चारों पकड़े गए नशा तस्करों से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। शेरा और अजय से पुलिस को 510 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शेरा और अजय के पास 255-255 ग्राम हेरोइन थी। इसी तरह से लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू के और विश्वास के कब्जे से 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से बरामद मोटरसाइकिल  को भी कब्जे में लिया गया है।

    पुलिस ने पकड़े गए गए दोनों आरोपियों शेरा और अजय निवासी तरनतारन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों तस्कर आपस में दोस्त हैं और तरनतारन में एक सीमेंट स्टोर पर काम करते थे। दोनों के तस्करों के साथ संबंधों का पता लगाया जाएगा। दोनों यह भी पता लगाया जाएगा कि वह नशा लाकर आगे किसे सप्लाई करते थे।

  • जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 20 किलो गांजा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 20 किलो गांजा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar Police got a big success, 3 smugglers including 20 kg of ganja arrested

    जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 20 किलो गांजा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

     

    जालंधर: नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस को उस वक्त एक बडी कामयाबी हासिल हुई, जब पुलिस ने महानगर में 20 किलो गांजा सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल कर लिया है।

    जानकारी अनुसार यह कार्रवाई कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ-2 की टीम द्वारा की गई, जिसमें नशीले पदार्थों सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि उनसे और पूछताछ हो सके। पकड़े गए तस्करों से 20 किलो 200 ग्राम गांजा पकड़ा गया है।

    इस संबंधी जानकारी देते एसीपी इन्वेस्टिगेशन निर्मल सिंह एवं सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र सिंह राजा, दीपक कुमार साहू एवं वीरो पत्नी राजू के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों जोकि एक ऑटो में सवार थे, को थाना डिवीजन नंबर 1 के एरिया में से पकड़ा गया है और थाना एक में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।