Tag: जालंधर के लम्मा पिंड में न्यू ईयर की पार्टी कर रहे युवक को पड़ोसियों ने दिया छत्त से धक्का

  • जालंधर के लम्मा पिंड में न्यू ईयर की पार्टी कर रहे युवक को पड़ोसियों ने दिया छत्त से धक्का, टांग व कंधे की हड्डी टूटी

    You are currently viewing जालंधर के लम्मा पिंड में न्यू ईयर की पार्टी कर रहे युवक को पड़ोसियों ने दिया छत्त से धक्का, टांग व कंधे की हड्डी टूटी

    Neighbors pushed a young man from the roof, breaking his leg and shoulder bone, who was having a New Year party in Lamma Pind, Jalandhar.

    जालंधर के लम्मा पिंड में न्यू ईयर की पार्टी कर रहे युवक को पड़ोसियों ने दिया छत्त से धक्का, टांग व कंधे की हड्डी टूटी

     

    जालंधरः महानगर के लम्मा पिंड में एक युवक को अपने घर की छत्त पर न्यू ईयर पार्टी करना उस वक्त महंगा पड़ गया। जब उनके पड़ोसी ने युवक को घर की दूसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी टांग के साथ-साथ कंधे की हड्डी भी टूट गई। जिसके बाद उसके परिजनों ने घायल युवक को उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

    घटना की जानकारी देते घायल युवक अमनदीप ने बताया कि वह अपने घर की छत पर दोस्त और परिजनों के साथ नए साल की पार्टी कर रहा था। इतने में पड़ोसी ने कहा कि शोर शराबा बंद करो। जिस पर उसने कहा कि पह नए साल का जश्न मना रहे हैं। इसके बाद पड़ोसी ने दूसरी मंजिल की छत से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित ने बताया कि ऊंचाई से नीचे गिरने पर उसकी टांग और कंधे की हड्डी टूट गई है।

    वहीं सिविल अस्पताल में भर्ती करवाए गए अमनदीप के भाई ने बताया कि वह छत पर नए साल की पार्टी कर रहे थे। छत पर उन्होंने साउंड सिस्टम लगाया हुआ था। इससे चिढ़ कर पड़ोसियों ने वारदात को अंजाम दिया। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने ऐसा रंजिश में किया है। उनका पहले भी पड़ोसियों के साथ केस चल रहा है।

    अस्पताल में उपाचारधीन पीड़ित अमनदीप ने कहा कि पड़ोसियों ने पहले भी उनके ऊपर एक झूठा केस दर्ज करवाया था। आज भी जो वारदात की है वह भी खुन्नस में की है। वह अपनी शांति से अपने घर की छत पर अपना जश्न मना रहे थे जो कि उन्हें रास नहीं आया और उन्होंने उसे धक्का मार दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।