Tag: जालंधर की मकसूदां मंडी में फटा गैस सिलेंडर

  • जालंधर की मकसूदां मंडी में फटा गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति गंभीर घायल, कई दुकानों के शीशे टूटे

    You are currently viewing जालंधर की मकसूदां मंडी में फटा गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति गंभीर घायल, कई दुकानों के शीशे टूटे

    Gas cylinder exploded in Maqsood Mandi of Jalandhar, one person seriously injured, glass of many shops broken

    जालंधर की मकसूदां मंडी में फटा गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति गंभीर घायल, कई दुकानों के शीशे टूटे

     

    जालंधरः महानगर के अधीन आते मकसूदां सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बुधवार सुबह गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था सब्जी की दुकान के शीशे टूट गए, दरवाजे तक उखड़ गए। वहीं, इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे लोगों ने तुरंत स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया है। घायल की पहचान गुलशन के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, यह धमाका मंडी मार्किट कमेटी के दफ्तर नजदीक स्थित 5 नंबर दुकान की बेसमैंट में हुआ। बताया जा रहा है कि दुकान में 3 सिलेंडर रखे हुए थे जिसके पास एक व्यक्ति बीड़ी पी रहा था। सिलेंडर लीक होने की आशंका जताई जा रही है जिस माचिस जलाते ही सिलेंडर फट गया। दुकान के अंदर तीन सिलडेर पड़े हुए थे। हालांकि एक ही सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है, बाकी दो सिलेंडर धमाके का शिकार होने से बच गए। मंडी में सिर्फ सब्जी व फ्रूट की दुकानें ही खुल सकती है लेकिन मंडी में आढ़ती व मार्किट कमेटी के कुछ अधिकारियों में चल रही धांधली के कारण अव्यवस्था चल रही है जो लगातार बढ़ रही है।