Punjab का सबसे मंहगा Toll Plaza कल से होने जा रहा है फ्री, जानें पूरा मामला…
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने टोल प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते कहा कि पिछले कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।
इस संबंधी दर्शन सिंह लाडी ने बताया कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी द्वारा टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। जिसके चलते 27 सितंबर को टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री कर दिया जाएगा।








