Tag: जानें किस जगह एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी

  • जानें किस जगह एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Delhi में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव, जांच में जुटी Police

    5 members of the same family committed suicide in Delhi, bodies of all found lying in a closed room, police engaged in investigation

    जानें किस जगह एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, बंद कमरे में पड़े मिले सभी के शव, जांच में जुटी Police

    • नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में वसंत कुंज के अधीन आते रंगपुरी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव घर से बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बता दें कि मृतकों में एक पिता और उसकी चार बेटियां शामिल हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो देखा कि कमरा बंद था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस की टीम को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो पॉंचों के शव अंदर पड़े हुए थे। चार बेटियों के पेट और गले में लाल कलावा बंधा था और सभी बेटियों के शव एक डबल बेड पर और पिता हीरालाल का शव दूसरे कमरे में मिला।

    फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन वे इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

    बताया जा रहा है कि मृतक हीरालाल पेशे से एक कारपेंटर था, और उसकी पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था। पुलिस के अनुसार, उसकी बेटियां दिव्यांग थीं जिस कारण वह चल-फिरने में असमर्थ थीं। वहीं, पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।