Tag: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने शुरू की बड़ी कार्रवाई

  • जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने किया बड़ा एनकाउंटर,1 दहशतगर्द भी ढेर,मेजर सहित 4 जवान घायल

    घायल सैनिकों घटनास्थल से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुपवाड़ा में यह पिछले एक महीने में चौथी आतंक की घटना है। जानकारी के अनुसार, जवान मुच्छल सेक्टर के कुमकाडी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना को कुमकाडी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सैनिकों ने यह सर्च ऑपरेशन चलाया था।

    सेना के द्वारा और सैनिकों को भेजकर इन आतंकियों की तलाश की जा रही है। रक्षा सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में पाकिस्तानी बैट( बॉर्डर एक्शन टीम) टीम का हाथ है। हमले में शामिल बैट टीम में पाकिस्तान के एसएसजी कमांडो सहित पाकिस्तान की नियमित सेना के सैनिक होने का संदेह है जो आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं।

  • जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

     जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

     

    श्रीनगर  : सेना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो आतंकवादियों को ढेर कर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह पर गोलीबारी की।

     अधिकारियों ने कहा, “इस ऑपरेशन में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादी मारे गये हैं। हालांकि ऑपरेशन अभी जारी है, और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। अधिकारियों के अनुसार, मारे गये आतंकवादियों के शव एलओसी पर बाड़ के उस पार पड़े हैं। कुपवाड़ा जिला बारामूला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां इन दिनों चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है।

  • जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने शुरू की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में मार गिराए 5 आतंकवादी

      जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने शुरू की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में मार गिराए 5 आतंकवादी

     

     
     

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। सेना ने एक ऑपरेशन के दौरान 5 आतंकियों को ढेर किया है। सेना ने इस कार्रवाई के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि 5 आतंकी छुपे हुए हैं और इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर सेना ने ऑपरेशन शुरू किया और फिर 5 आतंकियों को ढेर कर दिया।

    बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था और इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा एजेंसियों और आतंकियों के बीच इस मुठभेड़ में 5 पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए हैं।

    जानकारी के अनुसार सेना ने गुरुवार (15 जून) को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए नियंत्रण रेखा के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे। अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई है जिसमें स्टील कोर कारतूस और पाकिस्तान में बनी दवाइयां भी शामिल हैं।

    जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में सतर्क जवानों ने 14 और 15 जून की मध्यरात्रि को कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था।

    सेना के अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने पुख्ता सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया और इस दौरान दो बैग मिले जिसमें एक एके-47 राइफल, नौ मैगजीन, 438 कारतूस, चार मैगजीन के साथ दो पिस्तौल और छह ग्रेनेड के अलावा कुछ कपड़े और दवाइयां थे। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने कहा, इस त्वरित कार्रवाई से घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम कर दी गई है, जिससे पुंछ जिले में शांति भंग होने की आशंका थी।

    अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि को भांपने के बाद सेना के जवानों ने गोलीबारी की। हालांकि, आतंकवादी घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर हथियारों और गोला-बारूद की खेप को छोड़कर भागने में सफल रहे।