Tag: जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट में धमाके के बाद लगी भीषण आग

  • जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट में धमाके के बाद लगी भीषण आग, 2 मजदूरों के झुलसने की खबर, सीएम ने दिया मदद का भरोसा

    You are currently viewing जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट में धमाके के बाद लगी भीषण आग, 2 मजदूरों के झुलसने की खबर, सीएम ने दिया मदद का भरोसा

    Massive fire broke out after blast at Tata Steel plant in Jamshedpur, Jharkhand, news of 2 workers scorched, CM assured help

    जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट में धमाके के बाद लगी भीषण आग, 2 मजदूरों के झुलसने की खबर, सीएम ने दिया मदद का भरोसा

     

    जमशेदपुरः टाटा स्टील के झारखंड में स्थित प्लांट में शनिवार दोपहर को एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां भेजी गई हैं। वहीं जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाही में जुटे हुए हैं। इस मौके राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके कहा कि प्रशासन टाटा स्टील प्रबंधन के साथ मिलकर राहत कार्य में जुट गया है और प्रबंधक की हर संभव मदद की जाएगी।

    जानकारी अनुसार टाटा स्टील के कोक प्लांट में हुआ विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई. धमाके की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए. बताया जा रहा है कि कोक प्लांट के बैट्री नंबर पांच, छह व सात के बीच यह धमाका हुआ है। धमाके में एक ठेकाकर्मी गंभीर रूप से घायल है। उसकी जांघ में चोट लगी है, साथ ही अन्य दो ठेकाकर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं. सभी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, बैटरी नंबर पांच, छह, सात की गैस लाइन में जब गैस कटिंग और वेल्डिंग का काम हो रहा था, तभी पाइप लाइन से गैस का रिसाव होने लगा। गैस लाइन में कोक ओवन गैस थी, जिसे कार्बन मोनोआक्साइड भी कहा जाता है, यह काफी ज्वलनशील होती है। धमाके के बाद इसने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।