Tag: चोरी के आरोपी ने हाथ में बंधी पट्टी से थाने में लगाया फंदा

  • चोरी के आरोपी ने हाथ में बंधी पट्टी से थाने में लगाया फंदा, हालत गंभीर

    You are currently viewing फरीदकोट में चोरी के आरोपी ने हाथ में बंधी पट्टी से थाने में लगाया फंदा, हालत गंभीर

    Theft accused in Faridkot hanged himself in the police station with a bandage tied in his hand, condition critical

     चोरी के आरोपी ने हाथ में बंधी पट्टी से थाने में लगाया फंदा, हालत गंभीर

     

    • फरीदकोटः जिले के सिटी थाने में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरी के आरोपी ने वीरवार सुबह थाने में ही फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना का पता चलते ही पुलिस ने आनन-फानन में व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी युवक ने हाथ में लगी पट्टी की मदद से ग्रिल पर फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। बता दें कि युवक को एक जज के घर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी आसवंत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ऑफिसर कॉलोनी में एक जज के घर हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और जांच के बाद स्थानक आरा कॉलोनी निवासी चंदा सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। आरोपी के पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद हुआ है, लेकिन आरोपी ने आज सुबह हवालात में अपने हाथ से पट्टी की मदद से ग्रिल के साथ लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की।

    वारदात का पता चलते ही पुलिस उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई जहां उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।