चंबा में गोबर पर से फिसली बस अनियन्त्रित हुई , बाल-बाल बचे 26 यात्री
चम्बा : चंबा जिले में आज एक बड़ा हादसा टल गया। निजी बस गोबर पर फिसल गई। हादसे में 26 सवारियां बाल-बाल बच गई।
जानकारी के अनुसार, भरमौर से चंबा आ रही बस के टायर प्रंघाला नाले के पास गोबर पर फिसल गए। चालक ने अपनी सूझबूझ से सड़क किनारे लगे लोहे की रॉड से बस टकरा कर ब्रेक लगाए। इससे सभी सवारियां सुरक्षित हैं।








