Tag: चंडीगढ़ में बारिश ने तोड़े सभी रिकार्ड 12 घंटे में बरसा 103 एमएम पानी

  • चंडीगढ़ में बारिश ने तोड़े सभी रिकार्ड 12 घंटे में बरसा 103 एमएम पानी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    You are currently viewing चंडीगढ़ में बारिश ने तोड़े सभी रिकार्ड 12 घंटे में बरसा 103 एमएम पानी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    Rain broke all records in Chandigarh, 103 mm of rain in 12 hours, Meteorological Department issued yellow alert

    चंडीगढ़ में बारिश ने तोड़े सभी रिकार्ड 12 घंटे में बरसा 103 एमएम पानी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

     चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान शहर में हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अकेले चंडीगढ़ में पिछले बीते 12 घंटे के दौरान 103 एमएम बारिश हो गई है। भारी बारिश से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं चौक-चौराहों समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश में यातायात धीमे होने से जाम के हालात बन गए। ऐसे में चंडीगढ़ में पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।

    मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पंचकूला में 37.5 मिलीमीटर बारिश हुई है और मोहाली में 4.5 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अभी सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान 1163 फीट से नीचे है। अगर बारिश होती है तो इसके बढ़ने की संभावना है। कल हुई बारिश के बाद सुखना का जलस्तर बढ़ गया था। उसके बाद सुखना लेक का एक फ्लड गेट भी खोलना पड़ा था। अगर अब बारिश होती है तो दोबारा से सुखना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

    वहीं मौसम विभाग के अनुसार जालंधर में 25 से लेकर 31 अगस्त तक आंधी तूफान के साथ थोड़ी बाारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं आने वाले सितंबर माह थोड़ा गर्म रहने की संभावना जताई जा रही है।