Two people were murdered at different places in Chandigarh late night, police engaged in investigation of both the cases
चंडीगढ़ में देर रात विभिन्न जगहों पर दो लोगों की हत्या, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार पहली वारदात रात करीब 2.20 बजे उस वक्त हुई जब सैक्टर 38 मोटर मार्केट में बूथ के सामने कुछ युवक एक युवक को बुरी तरह से पीट रहे थे, जिसके बाद उक्त युवकों ने चाकू मारकर उसको गंभीर ररूप से घायल कर दिया। जिसके बाद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवायाा जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी मामला मनी माजरा के एनएसी में हुआ यहां बुरी तरह से घायल मिले एक व्यक्ति की जीएमसीएच 32 में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलों में पुलिस की जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हत्यारों का पता लगा रही है।







