Tag: घर में पड़े मिले शव

  • महाराष्ट्र के सांगली में एक परिवार के 9 लोगों ने क्यों जहर पीकर दी जान, घर में पड़े मिले शव

    महाराष्ट्र के सांगली में एक परिवार के 9 लोगों ने क्यों जहर पीकर दी जान, घर में पड़े मिले शव

    महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के नौ लोगों का शव घर में पाया गया। सांगली के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।

    महाराष्ट्र के सांगली में डॉक्टर फैमिली के 9 लोगों ने क्यों जहर पीकर दी जान, घर में पड़े मिले शव
    सांगली
    महाराष्ट्र के सांगली जिले में सोमवार को एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक घटना मिराज तालुका के म्हैसल में हुई है। सुसाइड करने वाला परिवार डॉ. माणिक यालप्पा वनमोर का बताया गया है। परिवार के सुसाइड करने की वजह अभी सामने नहीं आई है। शुरुआती छानबीन में घटना के पीछे वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। बताते हैं कि फाइनेंशियल क्राइसिस के चलते परिवार तनाव में था और इसी वजह से सभी ने एक साथ जहर पीकर जान दे दी।

    घटनास्थल पर भारी भीड़
    मरने वालों में डॉ. माणिक येलप्पा वनमोर, अक्कताई वनमोर (मां), रेखा माणिक वनोरे (पत्नी), प्रतिमा वनमोर (बेटी), आदित्य वनमोर (बेटा) और पोपट येलप्पा वनमोर (शिक्षक), अर्चना वनमोर (पत्नी), संगीता वनमोर (बेटी), शुभम वनमोर (बेटा) शामिल हैं। घटना से म्हैसल इलाके में हड़कंप मच गया। जिसे भी सूचना मिली वह घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया।

    तीन लाशें एक जगह, बाकी छह अलग-अलग हिस्सों में मिलीं
    मौके पर पुलिस और लोगों की काफी ज्यादा भीड़ जुट गई। पुलिस ने कहा कि मिर्जा के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सांगली जिले के पुलिस अधीक्षक दिक्षित गेदम के मुताबिक नौ में तीन लाशें एक ही जगह पर पाई गई हैं। वहीं छह अन्य लाशें घर के अलग-अलग हिस्सों में थीं। मरने वालों में चार महिलाएं और पांच पुरुष हैं।