Tag: घर में घुसकर महिला से चेन छीनकर मौके से फरार

  • जालंधर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, घर में घुसकर महिला से चेन छीनकर मौके से फरार

    You are currently viewing जालंधर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, घर में घुसकर महिला से चेन छीनकर मौके से फरार

    Robbers in Jalandhar are high, entered the house and snatched the chain from the woman and escaped from the spot

    जालंधर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, घर में घुसकर महिला से चेन छीनकर मौके से फरार

     

    • जालंधर: महानगर में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ लुटेरे दिन-दिहाड़े घर में घुसकर वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कैंट के दीप नगर इलाके से सामने आया है। यहां 2 बाइक सवार लुटेरे एक महिला के घर में घुसकर उसकी चैन छीनकर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक महिला एक्टिवा पर बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौटी तो इस दौरान दो बाइक सवार लुटेरे पीछे से आए और उनमें से एक लुटेरा महिला के घर में घुस गया और चेन छीन कर फरार हो गया। महिला ने भाग कर उक्त लुटेरे का पीछा करने की कोशिश की लेकिन तब तक लुटेरों ने अपनी बाइक तेज़ी से भगा ली। इस वारदात की सारी वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। आए दिन लूट की ऐसी वारदातें देख कर ऐसा प्रतीत होता है जैसे लुटेरों के मन में पुलिस का कोई डर नहीं रहा है।