Tag: घटना सीसीटीवी में कैद

  • जालंधर के सोढल रोड़ पर महिला से मोबाइल छीन भागे लुटेरे, घटना सीसीटीवी में कैद

    You are currently viewing जालंधर के सोढल रोड़ पर महिला से मोबाइल छीन भागे लुटेरे, घटना सीसीटीवी में कैद

    Robbers snatched mobile from woman on Sodhal Road, Jalandhar, incident captured in CCTV

    जालंधर के सोढल रोड़ पर महिला से मोबाइल छीन भागे लुटेरे, घटना सीसीटीवी में कैद

     

    जालंधरः महानगर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं, आए दिन चोर-चोरी लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना डिवीजन-8 के अधीन आते सोढल रोड से सामने आया है। यहां दो अज्ञात बाइक सवार एक औरत का मोबाइल छीन वहां से फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए दादा कॉलोनी निवासी बलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने बाहर से पैसे भेजे थे। जिसे निकालने के लिए वह सोढल में स्थित डायमंड वेस्टर्न यूनियन के ऑफिस में आई थी।

    पैसे निकालने के बाद जैसे ही वह घर वापिस जा रही थी कि दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति रॉन्ग साइड से आए और उसका मोबाइल छीनकर कर फरार हो गए। मोबाइल छीनने के दौरान पीड़ित महिला ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह भागने में सफल हो गए। वहीं, मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन-8 के एएसआई मनजीत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • गुरदासपुर में सत्ता के नशे में चूर नेता की दंबगाई, कंपनी के कारिंदे से 50 हजार छीने, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing गुरदासपुर में सत्ता के नशे में चूर नेता की दंबगाई, कंपनी के कारिंदे से 50 हजार छीने, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

    Drunk leader of power in Gurdaspur rioted, 50 thousand snatched from the company’s servant, incident caught in CCTV, police engaged in investigation

    गुरदासपुर में सत्ता के नशे में चूर नेता की दंबगाई, कंपनी के कारिंदे से 50 हजार छीने, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

    गुरदासपुरः गुरदासपुर के अंतर्गत आते श्री श्री हरगोबिंदपुर में चार लोगों द्वारा एक कंपनी कारिंदे के उनके कार्यालय में आकर सत्ता की धौंस दिखाते हुए करीब 50 हजार रुपए लूट लिये। हालांकि यह पूरा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, वहीं कंपनी के मालिक द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ट्रेडर्स के मालिक अनिल कोछड़ ने बताया कि चार लोग उनके कार्यालय में आये जोकि खुद को सत्ताधारी पार्टी के नेता हुए कंपनी के कारिंदे से 50 हजार रुपए छीन लिए। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कंपनी मालिक ने आरोप लगाया कि आरोपी जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकियां भी देकर गए हैं। वहीं पुलिस ने विक्रम ट्रेडर्स के मालिक अनिल कोछड़ की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। विक्रम से संबंधित घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगवा लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है।

    हालांकि अभी तक आरोपियों की अभी तक पहचान सामने नहीं आई है, परन्तु पुलिस कंपनी मालिक की शिकायत पर मामवे की जांच कर रही है।