Tag: गैर जमानती वारंट जारी

  • पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Sukhbir Badal की मुश्किलें बढ़ीं, गैर जमानती वारंट जारी

     पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Sukhbir Badal की मुश्किलें बढ़ीं, गैर जमानती वारंट जारी

     

    अमृतसर : अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब अमृतसर की एक अदालत ने सुखबीर बादल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। पहले यह मामला बाबा बकाला साहिब की अदालत में चल रहा था, जिसके पश्चात इसे अमृतसर कोर्ट में शिफ्ट किया गया है। सुखबीर बादल के साथ-साथ सीनियर नेता विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।दोनों को आज ही कोर्ट में पेश होना है, अगर वे आज भी कोर्ट में पेश नहीं होते तो कोर्ट उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।

    वर्ष 2021 में ब्यास के नजदीक दरिया में हो रही माइनिंग साइट पर जाकर सुखबीर सिंह बादल ने कंपनी पर अवैध माइनिंग करने के कई आरोप लगाए थे। इसके पश्चात फ्रेंड्स एंड कंपनी ने थाना ब्यास में शिअद अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद थाना ब्यास की पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कंपनी वर्करों को धमकाने और कोविड नियमों की अनदेखी करने का मामला दर्ज किया था।

    इस मामले में अदालत की तरफ से सुखबीर सिंह बादल को समन भेजे गए थे। यह समन उनकी तरफ से रिसीव नहीं किए गए। अब इस मामले में अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को आज अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है।

    जानकारी के अनुसार एक जनवरी 2021 को ब्यास के नजदीक दरिया में हो रही माइनिंग साइट पर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अचानक पहुंच गए थे। इस दौरान उनके साथ विरसा सिंह वल्टोहा, पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी, कंंलजीत सिंह, चंचल सिंह, चमकौर सिंह, कश्मीर सिंह, तरसेम सिंह, मनजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह और संतोष सिंह भी मौजूद थे। इस मौके काफी हंगामा हुआ था।