Tag: गुरदासपुर में सुनार के घर पर हुई फायरिंग:गैंगस्टर हैरी चट्ठा ने मांगे थे 50 लाख

  • गुरदासपुर में सुनार के घर पर हुई फायरिंग:गैंगस्टर हैरी चट्ठा ने मांगे थे 50 लाख

    You are currently viewing गुरदासपुर में सुनार के घर पर हुई फायरिंग:गैंगस्टर हैरी चट्ठा ने मांगे थे 50 लाख

    गुरदासपुर में सुनार के घर पर हुई फायरिंग:गैंगस्टर हैरी चट्ठा ने मांगे थे 50 लाख

    • गुरदासपुर, बटाला के धर्मपुरा इलाके में देर रात एक ज्वैलर शो रूम मालिक के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर आए तीन नकाबपोश युवकों द्वारा फायरिंग कर दी गई। युवक मोटरसाइकिल पर आए और गेट के बाहर खड़े होकर पिस्तौल से फायरिंग की। वारदात के बाद से कारोबारियों के बीच डर का माहौल है। पूरे परिवार में दहशत बनी हुई है। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैंगस्टर हैरी चट्ठा के नाम पर 50 लाख फिरौती की मांग की जा रही थी। फिरौती मांगने के लिए धमकी भरे फोन भी आ रहे थे। वहीं, बटाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    कारोबारी बटाला के रहने वाले नवीन का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्हें एक वॉट्सऐप कॉल आई थी। जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को हैरी चट्टा बताया और उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। वहीं, दूसरी बार कॉल आने पर नवीन ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने आगे से धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक उक्त आरोपियों की शिकायत पुलिस को दी गई थी। लेकिन कल रात उनके घर के बाहर तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से आये और पिस्टल से तीन फायर किये। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा परिवार, बच्चे, बुजुर्ग सभी दहशत में हैं। पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    इस घटना को लेकर बटाला पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी रविंदर सिंह ने कहा कि वह मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और उक्त परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए हुए है। जल्द जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।