Tag: गुरदासपुर में एएसआई पर कार चढ़ाने के मामले में पुलिस ने आतंकी की मां को किया गिरफ्तार

  • गुरदासपुर में एएसआई पर कार चढ़ाने के मामले में पुलिस ने आतंकी की मां को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing गुरदासपुर में एएसआई पर कार चढ़ाने के मामले में पुलिस ने आतंकी की मां को किया गिरफ्तार

    Police arrested the terrorist’s mother in the case of ramming the car on ASI in Gurdaspur

    गुरदासपुर में एएसआई पर कार चढ़ाने के मामले में पुलिस ने आतंकी की मां को किया गिरफ्तार

     

    गुरदासपुरः बीते दिनों मेंटल अस्पताल से भागी आतंकी के परिजनों के घर छापामारी करने कई पुलिस पार्टी पर कार चढ़ाने के मामले में पुलिस ने आज आतंकी की मां को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर आतंकी के ठिकानों के बारे में पूछताछ की जाएगी। जानकारी अनुसार थाना तिब्बड़ की पुलिस ने आज आतंकी की मां को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी अनुसार चार सितंबर को पुलिस पार्टी एसएचओ अमरीक सिंह के नेतृत्व में मेंटल अस्पताल अमृतसर से फरार आतंकी आशीष मसीह की तलाश में उसके घर पर छापेमारी करने गई थी। घर पर आरोपित का पिता जोबन मसीह, मां वीनस मसीह, बहन महक और चाहत निवासी गुरदासपुर मौजूद थे। आरोपितों ने पुलिस पार्टी को घर में दाखिल होने से रोका और जबरन बाहर खड़ी कार में जाकर बैठ गए। आरोपित जोबन मसीह ने कार स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान एएसआइ रछपाल सिंह ने उसके रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने मार डालने की नियत से एएसआइ पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद सभी आरोपित कार में भाग निकले।

    पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। अब वीनस पत्नी जोबन मसीह निवासी गोहत पोखर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी के आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।