Tag: केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विरोध में सड़कों पर  आम आदमी पार्टी के  कार्यकर्ताओं के साथ प्रोटेस्ट करने उतरे मंत्री आतिशी

  • केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कुमार विश्वास  ने सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कुमार विश्वास  ने सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कुमार विश्वास  ने सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी की टीम गुरुवार शाम को केजरीवाल के घर पहुंची और करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ की थी. उनके खिलाफ शराब घोटाला मामले में कार्रवाई हुई है. लगातार 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ गुरुवार शाम केजरीवाल के घर पहुंची थी. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके पूर्व सहयोगी डॉ. कुमार विश्वास ने एक्स पर एक पोस्ट किया है.

    कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल का नाम लिए बगैर पोस्ट किया और लिखा, ‘कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा’ दरअसल यह चौपाई रामचरित मानस की है जिसमें गोस्वामी तुलसीदास कर्म के महत्व पर जोर देते हुए वे कहते हैं यह संसार, यह विश्व कर्म प्रधान है. जो व्यक्ति जैसा करता है उसे वैसे ही फल की प्राप्ति होती है.’

     

     

  • केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विरोध में सड़कों पर  आम आदमी पार्टी के  कार्यकर्ताओं के साथ प्रोटेस्ट करने उतरे मंत्री आतिशी, हरजोत बैंस को पुलिस ने लिया हिरासत में 

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विरोध में सड़कों पर  आम आदमी पार्टी के  कार्यकर्ताओं के साथ प्रोटेस्ट करने उतरे मंत्री आतिशी, हरजोत बैंस को पुलिस ने लिया हिरासत में

     

    नई दिल्ली : शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर आई है। प्रोटेस्ट कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही इमरान हुसैन और पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस को भी डिटेन किया गया है।

    प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें बस में बैठा कर हिरासत में लिया। पार्टी के कार्यकर्ता ITO पर धरने पर बैठे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए पुलिस बसें लेकर आई हैं। कार्यकर्ताओं को इन बसों में भरकर ले जाया जा रहा है। वहीं, ईडी दफ्तर के पास भी धारा 144 लागू कर दी गई है।

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट से मांग करेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन्हें अपना आधिकारिक काम करने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। केजरीवाल के परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है।

    उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, हम आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जी के साथ हैं…ईडी विपक्ष के खिलाफ बदले की राजनीति के लिए सरकार का हथियार बन गया है…वे (भाजपा) जानते हैं कि वे अपने दम पर नहीं जीत सकते, इसलिए वे विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं…यह भारत को एक निरंकुश देश बनाने का कदम है।