Tag: किसानों ने फिर किया जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे जाम

  • किसानों ने फिर किया जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे जाम, किसान बोले इस बार लंबा चलेगा आंदोलन… पढ़ें पूरी खबर

    Farmers again jammed Jalandhar-Phagwara National Highway, farmers said this time the agitation will go on for a long time… read full news

    किसानों ने फिर किया जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे जाम, किसान बोले इस बार लंबा चलेगा आंदोलन… पढ़ें पूरी खबर

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाइवे पर सोमवार को किसानों ने एक बार फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिस कारण हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है। किसानों द्वारा फगवाड़ा में शूगर मिल के सामने सुबह 9 बजे हाईवे पर धरना शुरू दिया हैा। बताया जा रहा है कि चीनी मिल द्वारा किसानों को बकाया भुगतान नहीं किया गया है जिसके चलते किसानों ने हाईवे पर एक लेन लुधियाना वाली रोक दी है। जिस कारण हाईवे पर भारी जाम की स्थित उत्पन्न हो गई है।

    इस संबंधी जानकारी देते किसान नेताओं का कहना है कि यदि सरकार ने न मानी तो हाईवे की दूसरी लेन ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में सड़कें जाम कर दी जाएंगी। धरने को देखते हुए जिला कपूरथला के तहत आते सब डिवीजन फगवाड़ा के पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिए हैं। ट्रैफिक इंचार्ज फगवाड़ा अमन कुमार ने बताया कि किसानों के धरने के मद्दे नजर एसएसपी कपूरथला एसपी तथा फगवाड़ा प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट रूट प्लान जारी किया है। जिसके तहत जालंधर से दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को मेहटां बाइपास से भुल्लाराई, रोड से भेजा जाएगा। लाइट व्हीकल को मेहली बाइपास से हरगोबिंद नगर से जीटी रोड पर डायवर्ट किया गया है।

    हैवी व्हीकल बंगा से डायवर्ट किए गए हैं। इसी तरह जंडियाला से जाने वाला ट्रैफिक वाया हदियाबाद, गंढवा, मेहटां से एलपीयू होते हुए जालंधर डायवर्ट किया गया है। लुधियाना से जालंधर जाने वाला हैवी व्हीकल फिल्लौर- नूरमहल जंडियाला से होते हुए जालंधर, इसी तरह लाइट व्हीकल फगवाड़ा के गांव मौली से हदिया बाद गंढ व मेहटां एलपीयू से होते हुए जालंधर पहुंचेगा।