Tag: करोड़ों का कैश मिला; नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ीं 2 मशीनें

  • एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी डीके मित्‍तल के घर इनकम टैक्‍स का छापा, करोड़ों का कैश मिला; नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ीं 2 मशीनें 

    एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी डीके मित्‍तल के घर इनकम टैक्‍स का छापा, करोड़ों का कैश मिला; नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ीं 2 मशीनें

    नोएडा में एनबीसीसी के पूर्व सीजीएम डीके मित्‍तल के घर इनकम टैक्‍स का छापा पड़ा है। छापे में इतना कैश मिला है कि नोटों को गिने के लिए दो मशीनें मंगानीं पड़ी। अब तक करीब 2 करोड़ रुपए मिलने की सूचना है।

    एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी डीके मित्‍तल के घर इनकम टैक्‍स का छापा, करोड़ों का कैश मिला; नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ीं 2 मशीनें 
    नोएडा में NBCC के पूर्व सीजीएम के घर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। इसमें भारी मात्रा में कैश, ज्वेलरी और अन्य दस्तावेज मिलने की सूचना है। कैश इतना है कि नोट गिनने वाली 2 मशीनें मंगाई गई हैं। यह कार्रवाई नोएडा के सेक्टर 19 स्थित उनके घर पर चल रही है।
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक करीब 2 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। डीके मित्‍तल के घर से भारी मात्रा में ज्‍वेलरी बरामद होने की भी खबर है। बताया जा रहा कि पूर्व सीजीएम अपने घर से बरामद रकम और ज्‍वेलरी का ब्‍योरा फिलहाल इनकम टैक्‍स अधिकारियों को नहीं सके हैं। सूत्रों के मुताबिक रुपयों की गिनती जारी है। इसके लिए नोट गिनने वाली दो मशीनें मंगाई गई हैं