कनाडा सरकार की टिकटाक पर बड़ी कार्रवाई, लगाया बैन, इसलिए उठाया ये बड़ा कदम… प़ढ़ें पूरी खबर
ओटावाः कनाडा में रह रहे टिकटाक यूजर्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत अब कनाडा सरकार ने भी देश में टिकटाक को पूरी तरह से बैन कर दिया है। बताया जा रहा है कि कनाडा सरकार ने इस चाइनीज एप पर सुरक्षा की दृश्टि से यह कदम उठाया है। सरकार द्वारा सोमवार को की गई एक घोषणा के तहत सरकार द्वारा जारी सभी डिवाइसों पर इसको पूरी तरह से बैन कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ये जानकारी रॉयटर्स के हवाले से आई खबर में कनाडा ने कहा है कि ये बैन गोपनीयता और सुरक्षा के लिए अस्वीकार्य है और जोखिम से भरा है। कनाडा सरकार की ओर से जारी बयान की मुताबिक, टिकटॉक पर लगाया गया ये बैन 28 फरवरी से प्रभावी होगा। इसके प्रभावी होने से सरकार की ओर से जारी मोबाइल डिवाइसों से टिकटॉक को हटा दिया जाएगा। कनाडा सरकार ने साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है।
टिकटॉक को लेकर कई देशों में खींचतान जैसी खबरें आईं हैं। हालही में अमेरिका में भी टिकटॉक के खिलाफ कनाडा जैसी ही कार्रवाई सामने आई थी। यूरोपीय आयोग की तरफ से अपने डिवाइसों से टिकटॉक को बैन कर दिया गया था। दरअसल अमेरिका इस बात को लेकर परेशान था कि चीन की सरकार टिकटॉक यूजर्स की निजी जानकारी सौंपने के लिए टिकटॉक को मजबूर कर सकती हैं।







